मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चल रहे अभियान 'मीडिएशन फार नेशन 2.0' के तहत एक दीवानी वाद का सफल निस्तारण किया गया। नई बस्ती रमईपट्टी, थाना कोतवाली शहर निवासी नीलेश द्विवेदी पुत्र मनोज कुमार द्विवेदी बनाम लक्ष्मणपुरम कालोनी, थाना कोतवाली कटरा निवासी सत्य प्रकाश त्रिपाठी पुत्र सूर्यकांत त्रिपाठी के बीच 35 लाख रुपये का वाद विगत दो वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय ने मामले को मध्यस्थता के लिए मीडिएशन सेंटर भेज दिया। मीडिएटर दिनेश प्रसाद त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर 25 लाख रुपये में आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण करा दिया। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.