आजमगढ़, मई 1 -- लालगंज। नगर पंचायत आफिस में उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा की अध्यक्षता में शुक्रवार को फार्मर रजिस्ट्री के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किसानों को आधारकार्ड, खतौनी और मोबाइल नंबर लेकर आना होगा। कैंप में 25 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि रजनीश मौर्य, दीपक उपाध्याय, कुल भास्कर, मनोज यादव, राममिलन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...