कैंप में श्रमिकों को किया गया जागरूक
गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर। ग्रीनवुड तारामंडल गोरखपुर में रविवार को श्रम विभाग की ओर से कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान मौजूद श्रमिकों को श्रमिकों को पंजीयन, नवीनीकरण एवम् बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उपश्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने बताया कि तारामंडल क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य से जुड़े व अन्य स्थानीय श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई है। साथ ही श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण व नवीनीकरण कराने की अपील भी की गई। मौके पर मौजूद श्रमिकों को हीट वेव के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देते हुए बाल श्रमिक शिक्षा योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, कन्या विवाह योजना सहित विभाग की अन्य संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.