अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा। जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज में रोवर्स और रेंजर्स के प्रवेश प्रमाण पत्र के लिए आयोजित कैंप के अंतिम दिन बुधवार को विद्यार्थियों ने टेंट हाउस बनाना सीखा।श्रेष्ठ प्रशिक्षु अजय कुमार ने विद्यार्थियों को बीपी सिक्स व्यायाम के बारे में जागरूक किया। बताया कि हम अपनी जीवन शैली में बदलाव कर दवाओं पर निर्भरता को कम कर सकते है। प्राचार्य प्रो.वीर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रोवर्स/रेंजर्स एक ऐसा मंच है, जहां युवाओं को अच्छा नागरिक बनाने के प्रयोगात्मक पक्ष का अवसर प्रदान किया जाता है। रेंजर्स प्रभारी डॉ.नीरज त्यागी ने बताया कि इस इकाई के तहत सामाजिक एवं भौगोलिक विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए युवा तैयार होते हैं। रोवर्स प्रभारी डॉ.उमेश कुमार ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए प्रतिदिन कुछ नया सीखते रहना चाहिए। इस दौरान डॉ.नवनीत व...