कैंप में लाभान्वित हुए जरूरतमंद परिवार
सिद्धार्थ, मार्च 26 -- बर्डपुर। श्रम विभाग एवं स्वास्थ विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत चकईजोत के अहिरौला गांव में एक विशेष मेगा कैंप का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया गया। चकईजोत गांव निवासी सुनील यादव के सहयोग से चकईजोत-परसा व आसपास के टोला के लोगों को योजनाओं में पंजीकरण कराकर उन्हें विभिन्न सरकारी लाभों से जोड़ा गया। स्वास्थ विभाग की सीएचओ संगीता ने बताया कि 33 लोगों का आयुषमान कार्ड बनाया गया। श्रम विभाग द्वारा 115 लोगों का श्रमिक कार्ड बनाया गया। इस दौरान भारत यादव, राजेंद्र शुक्ल,राकेश शर्मा, धर्मराज, प्रभुनाथ, अयोध्या प्रसाद, शमशुलहुदा, किसमाती, प्रेमता मैनावती आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.