लातेहार, मार्च 25 -- चंदवा, प्रतिनिधि। ब्लाइंड फाऊंडेशन फॉर इंडिया यूएसए के सौजन्य से रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यांग विज्ञान केंद्र मोराबादी रांची के तत्वाधान में स्थानीय साईं नर्सिंग होम प्रांगण में मंगलवार को विवेकानंद आई कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के ब्रह्मचारी राजीव चैतन्य, सहयोगी लव केश सिंह चौधरी, जीवक अस्पताल के प्रभारी राहुल रत्न, शंभू कुमार की देखरेख में प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र से आए दो दर्जन से अधिक मरीजों के नेत्रों की जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी किया गया। संस्थान के ब्रह्मचारी राजीव चैतन्य ने बताया कि रामकृष्ण मिशन आश्रम के द्वारा मोतियाबिंद काला मोतियाबिंद नाखूना समेत विभिन्न प्रकार के नेत्र रोगों की जांच कर निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी जाती है। संस्थान का चंदवा में यह तीसरा कैंप आयोजित हुआ है। इ...