कैंप में बीस बच्चों का निर्गत हुआ दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भदोही, जुलाई 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के तहत मंगलवार को ब्लाक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर में मेडिकल ऐसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कैंप में कुल 25 दिव्यांग बच्चों का आनलाइन पंजीयन हुआ था। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए बीस दिव्याग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक के निर्देशन में नामित चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत हुआ। कैंप में आर्थोपेडिक सर्जन डा. हरिओम ने अस्थि के तीन, आई सर्जन डा. सुरेंद्र कुमार ने दृष्टि के एक, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. अभिनव पांडेय एवं नैदानिक मनोवैज्ञानिक डा. अशोक परासर ने आईडी के 14 बच्चों का तथा ईएनटी सर्जन डा. दीप्ति पांडेय ने एक बच्चे को श्रवण जांच के लिए बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.