कैंप में बिल संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान
उरई, अप्रैल 17 -- सिरसाकलार। संवाददाता सिरसाकलार स्थित पावर हाउस पर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों में आ रही गड़बड़ियों को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।कैंप के दौरान जालौन के एसडीओ निखिल ने सक्रियता दिखाते हुए उपभोक्ताओं की शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। विशेष रूप से जहटोली निवासी बबलू बैटरी वाले और सिरसाकलार के भूरे सेंगर के स्मार्ट मीटर व बिल संबंधी लंबे समय से लंबित मामलों को एसडीओ निखिल द्वारा मौके पर ही संशोधित कर हल कराया गया। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर को लेकर बिजलीघर पर लगाया गया जागरूकता कैम्प अधिकारियों ने तकनीकी खामियों को दूर करते हुए उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की। कैंप में मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.