गोरखपुर, जून 22 -- गोरखपुर। ज्ञानदीप सेवा संस्थान की ओर से तारामंडल स्थित कादंबनी हाइट्स के पार्टी हॉल में सोमवार से सात दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कैंप में भाग ले रहे सात बच्चों को राष्ट्रीय प्रशिक्षक नितेश शतरंज की बारिकियों से अवगत करा रहे हैं। पहले दिन के कैंप में बच्चों को शतरंज बोर्ड और उनके मोहरों के चलने के तरीकों से रूबरू किया गया। कैंप के बाकी छह दिनों में बच्चों को शतरंज के विशेष नियम, ओपनिंग मूव्स, टेक्टिस टूल, चेकमैट पैर्टन, की विशेष तकनीक को समझाया जाएगा। शिविर का प्रतिदिन का समय शाम 3 बजे से 4.30 बजे तक है। 5 वर्ष से 15 के इच्छुक बच्चे मंगलवार को भी निर्धारित शुल्क जमा कर कैंप में प्रतिभाग कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...