बदायूं, फरवरी 25 -- अलापुर। नगर पंचायत सखानू में डाक विभाग द्वारा विशेष कैंप आयोजित किया। जिसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डाक अधिदर्शक अरविंद कुमार सिंह ने पांच साल तक के बच्चों के लिए निःशुल्क आधार कार्ड बनाये गये। इसके अतिरिक्त 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले गये। शाखा डाकपाल प्रशांत कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद फैसल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...