चंदौली, मार्च 1 -- चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम सभा खंडवारी में पंचायत भवन पर रविवार को सम्मान किसान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री का कैम्प लगाया गया। इसमें कई किसानों का फार्मर रजिस्ट्री भी कराया गया। कृषि विभाग कृषि टेक्निकल असिस्टेंट शिवांगी पाण्डेय ने कई किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करने के साथ ही जानकारी दी। बताया जो लाभार्थी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि का पेंशन पा रहे है,उन लोगों का फार्मर रजिस्ट्री किया जाना है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कने पर किसान सम्मान निधि का पेंशन रुक सकता है। बताया कि पेंशन लेते वक्त किसानों को कम मुद्रा पर बीज बिसापुर गोदाम में उपलब्ध होगा। इस दौरान पंचायत सहायक अजय कुमार गुप्ता, दीपू चौहान, नत्थू यादव, सोनू चौहान, राकेश यादव, बृजेश यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.