सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- डुमरियागंज। क्षेत्र के मिश्रौलिया शिवदासपुर गांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव में सीएससी व सहज जन सेवा केंद्र के जरिए कैंप लगाया गया। जहां विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए 50 लोगों ने आवेदन किया। गांव के मोहित यादव ने बताया कि ग्रामीणों को बिजली बिल, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधारकार्ड व पैनकार्ड अपडेट, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन, खतौनी, विधवा पेंशन आदि के आवेदन के लिए गांव में सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में दो दिवसीय शिविर लगाया गया। रविवार की शाम पांच बजे कैंप का समापन होगा। कैंप में मिश्रौलिया शिवदासपुर के अलावा धौरहरा, लटेरा, राजपुर, रुद्रौलिया बुजुर्ग, कुनगाई, हथियवां, अकोलिया आदि गांवों के लोगों ने भी अपने जरूरत के मुताबिक आवेदन कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.