मधुबनी, फरवरी 28 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। शत प्रतिशत होल्डिंग टैक्स वसूल करने के लिए नगर पंचायत ने कमर कस ली है। पिछले पंद्रह दिनों से ध्वनी विस्तारक यंत्र से लोगों को जागरूक करने के बाद अब वार्डवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सभी 22 वार्डों में शिविर लगाये जा रहे हैं जिसका संचालन तिथिवार 26 फरवरी से शुरू किया गया है। शनिवार को वार्ड 3 में लगाये गये शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद ने लोगों से टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वार्ड वार शिविर लगने की तिथि घोषित कर दिया गया है। सभी कैंपों में स्वच्छता कर्मियों को सहयोग के लिए प्रतिनियोजित किया गया है। उन्होने बताया कि प्रत्येक कैंप में कम से कम 150 लोगों से होल्डिंग टैक्स संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि शत प्रतिशत टैक्स संगह हो सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.