मैनपुरी, मई 11 -- भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय टीवी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग व एक्स-रे किए जा रहे हैं। अभियान के तहत बीमारियों से ग्रसित मरीजों की जांच की जा रही है। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक नारायण सिंह ने बताया कि अभियान के तहत टीबी व कैंसर से पीड़ित मरीजों की स्क्रीनिंग व एक्सरे किया जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें विशेष उपचार दिया जा रहा है। यह अभियान ब्लॉक सुल्तानगंज के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 20 मई तक चलाया जाएगा। ग्राम प्रधान नीलम यादव ने बताया कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। अगर समय से बीमारी की जांच कर इलाज कराया जाए तो मरीज स्वस्थ हो सकते हैं। सोमवार को पंचायत सचिवालय भोजपुर में 80 मरीजों की स्क्रीनिंग व एक्स-रे किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...