मेरठ, अगस्त 15 -- एनसीसी 70वीं यूपी बटालियन द्वारा आयोजित थलसेना कैंप एवं सीएटीसी के तीसरे दिन शुक्रवार को कैडेट्स के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की तैयारी को लेकर गतिविधियां आयोजित की गईं। कैडेट्स को फायरिंग, मैप रीडिंग, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, ड्रोन तकनीक समेत कई सैन्य कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल सौरभ शाही ने बताया कि सीएटीसी में प्रतिभाग कर रहे एसडी और जेडी वर्ग के बालक कैडेट्स को फायरिंग प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। वहीं, बालिका कैडेट्स को फायरिंग गतिविधि के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। कैंप में हेल्थ एंड हाइजीन, मैप रीडिंग, जजिंग डिस्टेंस और फील्ड सिग्नल विषयों की कक्षाएं आयोजित की गईं। ड्रोन प्रतियोगिता में भी प्रशिक्षण कक्षाएं हुई।

कैडेट्स का मार्गदर्शन एएनओ मेजर गीता ने थलसेना कैंप के लिए चयनित बेस्ट कैडेट्...