घाटशिला, मई 12 -- पोटका। मत्स्य किसानों को नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफार्म (एनएफडीपी) पंजीकरण के साथ मत्स्य विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पहल किया गया है। अगामी 15 मई को हल्दीपोखर स्थित टीएसएफ कार्यालय में कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में किसानों को एनएफडीपी पंजीकरण किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन और जिला मत्स्य कार्यालय की ओर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। झारखंड में मत्स्य विभाग की नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है। जिसे केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत लागू किया गया है। एनएफडीपी का उद्देश्य और महत्व झारखंड के सक्रिय मछुआरों, मछली पालकों, विक्रेताओं और सहकारी समितियों का पारदर्शी डिजिटल डेटाबेस बनाता है। पीएम मत्स्य संपदा योजना...