कैंप में किया गया सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की समस्याओं का समाधान
आगरा, जुलाई 23 -- सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की यूएमआईडी और एचआरएमएस संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर मध्य रेलवे संस्थान, आगरा छावनी में विशेष कैंप शुरू हुआ। पहले दिन प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। यह कैंप 31 जुलाई तक चलेगा। उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर ने कर्मचारियों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने शिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- प्रयागराज रेल मंडल में 5793 पद खाली, भर्ती करने की मांग यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए रेलवे का शिविर आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.