खगडि़या, सितम्बर 3 -- चौथम । एक प्रतिनिधि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चौथम शाखा में बुधवार को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। शाखा परिसर में आयोजित एक दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों का बैंक से क्रेडिट लिंकेज कराना और जीविका दीदियों को आसान ऋण योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना रहा। शिविर को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यूनियन बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैंक लिंकेज का महत्व उन्होंने पात्र स्वयं सहायता समूहों का अधिक से अधिक बैंक लिंकेज कराने पर जोर दिया। साथ ही समूहों में नियमित बचत, पारदर्शी लेन-देन और समय पर ऋण की अदायगी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे समूहों की क्रेडिट...