पलामू, फरवरी 17 -- विश्रामपुर। डालटनगंज रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रगेश निगम ने गढ़वा रोड स्टेशन पर आयोजित कैंप कोर्ट में रेलवे के विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार 51 यात्रियों को अर्थ दंड लेकर रिहा कर दिया गया। ग़ढ़वा रोड़ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के उपनिरीक्षक मुन्ना कुमार, उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षी शिवनाथ, आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी रविन्द्र कुमार सिंह, महिला प्रधान आरक्षी लिलयानी बारला व सीआईटी के स्टाफ के द्वारा गढ़वा रोड स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान छह गाड़ी को चेक किया गया। इस दौरान 51 लोगो को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.