लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की 64 यूपी बटालियन एनसीसी के दो कैडेट का चयन नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (एनआईएम), उत्तरकाशी में आयोजित टीम बिल्डिंग एवं लीडरशिप एडवेंचर कैंप के लिए हुआ है। चयनित कैडेट में नितीश बरनवाल और परांजलि श्रीवास्तव शामिल हैं। यह कैंप सात से 16 मई तक आयोजित किया जाएगा। कैंप में कैडेट को रॉक क्लाइम्बिंग, रिवर क्रॉसिंग, फर्स्ट एड और नेतृत्व विकास संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी और एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ले. डॉ. रजनीश कुमार यादव ने चयनित कैडेट को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई। यह भी पढ़ें- एनसीसी शिविर में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ मनाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...