हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। सुशासन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य एक सप्ताह में सभी पंचायतों को कवर करना है। और वहां के लोगों को सरकारी सेवाएं ऑन स्पॉट उपलब्ध कराया जाए। उक्त बातें डीएम वर्षा सिंह ने सुशासन सप्ताह के तहत भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत मांगनपुर पंचायत में आयोजित प्रशासन गांव की ओर से कैंप में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा की कैंप में समस्या लेकर आने वाले सभी लोगों का समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। लेकिन समस्यायें आती रहती है आज एक प्रमाण पत्र होगा कल को आपको एक और प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी। आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार हर संभव मदद कर रही है। एक समय ऐसा था जब महिलाएं घर से नहीं निकलती थी, लेकिन आज हमारी महिलाएं घर से बाहर ही नहीं निकलती है, बल्की मेहनत कर घर परि...