कन्नौज, मई 20 -- कन्नौज। खाड़ी देशों में युद्ध की वजह से डीजल-पेट्रोल पर आए संकट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसाधनों के समुचित उपयोग के दिशा निर्देश दिए हैं। इस फैसले के बाद राजनीतिक दलों से लेकर अधिकारी तक इस विपदा में अपने संसाधनों में कटौती करते नजर आ रहे हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- कार छोड़ पैदल कोर्ट पहुंचे जिला जजजिलाधिकारी की पहल कन्नौज जिले में भी इस कुछ बुधवार को देखने को मिला, जब जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री अपने कार्यालय के लिए बिना गाड़ी के पैदल ही कलक्ट्रेट के निकले। इस दौरान उनका सुरक्षा कर्मी भी उनके पीछे दौड़ लगाता नजर आया। जिलाधिकारी ने यह पहल करके जनसामान्य व प्रशासनिक तंत्र को एक संदेश दिया कि वह भी इस कड़ी में अपना प्रयास शु...