कैंपों में भी फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा रहे किसान
गाजीपुर, अप्रैल 8 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान का खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव ने निरीक्षण किया। राजस्व कर्मियों, पंचायत अधिकारियों और कृषि विभाग की मौजूदगी में आयोजित कैंपों में अपेक्षित संख्या में किसान नहीं पहुंच रहे हैं। सबसे बड़ी पंचायत शेरपुर में करीब 450 किसानों के सापेक्ष मात्र 25 किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि अन्य पंचायतों में भी स्थिति लगभग यही रही। रजिस्ट्रेशन के अभाव में किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। बीडीओ ने बताया कि घर-घर सूचना देने के बावजूद किसान उदासीन बने हुए हैं। पूर्व में नाम मिसमैच के कारण कई किसानों का डेटा फीड नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.