कैंपियरगंज में युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, जंगल किनारे मिला शव
गोरखपुर, जून 20 -- शिवम सिंह । गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवती का शव जंगल किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।घटनास्थल पर पुलिस जांच बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल के किनारे एक युवती का शव पड़ा देखा। शव पर कई स्थानों पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।पुलिस के अनुसार, युवती की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की कहीं और हत्या करने के बाद शव को जंगल के किनारे लाकर फेंक दिया गया।मृतक की पहचान एवं पोस्टमार्टम घटनास्थल की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.