गोरखपुर, जून 20 -- शिवम सिंह । गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव जंगल किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल पर पुलिस जांच बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। शव पर कई स्थानों पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।पुलिस के अनुसार, युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को जंगल के किनारे लाकर फेंक दिया गया।

मृतक की पहचान एवं पोस्टमार्टम घटनास्थल की पर...