कैंपा से होगा लैपर्ड सफारी के लिए धनावंटन
पीलीभीत, जून 9 -- पीलीभीत। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत विकसित किए जा रहे लैपर्ड सफारी की डीपीआर आंशिक संशोधन के बाद तैयार है। इसके लिए राष्ट्रीय कैंपा यानि (प्रति पूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एंव योजना प्राधिकरण) से धनावंटन होगा। इसके लिए 49 करोड़ का प्रस्ताव पूर्व में ही तय हो चुका है। अंतिम तौर पर परीक्षण के उपरांत रिपोर्ट शासन को जाएगी। कांपेसंटरी एफारसेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथारिटी के अंतर्गत पूरनपुर के गोपालपुर रेंज में 1617 हेक्टेयर में अक्टूबर माह तक लैपर्ड सफारी तैयार करने का प्लान बनाया गया है। ताकि पर्यटकों को पूरी साल सफारी का लुत्फ मिले।
लैपर्ड सफारी पार्क की योजना मुख्य वन संरक्षक/एफडी पीपी सिंह ने तीस किमी. के रुट को लेकर सर्वे कराने के बाद लेपर्ड सफारी पार्क की डीपीआर तैयार करा दी है। लेपर्ड प्रूफ फेंसिंग के जरिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.