कैंपा से मिलेगा लैपर्ड सफारी को 49 करोड़ का बजट
पीलीभीत, जुलाई 7 -- पीलीभीत। लैपर्ड सफारी पार्क के लिए जल्द ही बजट जारी हो जाएगा। इसी क्रम में बजट आवंटन को अहम बैठक नौ जुलाई को प्रस्तावित कर दी गई है। इसी क्रम में अधिकारियों ने मजबूत तर्क रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा) के जरिए पूरे प्रोजेक्ट को बजट आवंटित किया जाना है। वन अफसरों के मुताबिक आगामी नौ जुलाई को राष्ट्रीय प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण की एक उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित कर दी गई है। माना जा रहा है कि बैठक में लेपर्ड सफारी पार्क के बजट को अंतिम मंजूरी मिल जाएगी। पूरे प्रोजेक्ट के बारे में बता दें कि 1617 हेक्टेयर में लैपर्ड सफारी को विकसित करने का प्लान है। इसे 49 करोड़ की लागत से विकसित किया जाना है। इसे प्रदेश का पहला लेपर्ड सफारी पार्क बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.