मेरठ, जुलाई 24 -- प्रदेश के राज्य विवि के हॉस्टल में बाहर से खाने की आड़ में ड्रग्स एवं कुछ छात्रों द्वारा शराब एवं नशे की प्रवृत्ति पर कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल द्वारा मंच से ऐतराज जताने के बाद सीसीएसयू कैंपस में भी सख्ती होने जा रही है। विवि हॉस्टल में ना केवल निगरानी बढ़ाएगा बल्कि खाने के ऑर्डर से लेकर सोशल मीडिया एवं रिकॉर्डिंग के नियम भी तय करेगा। नशा मुक्ति के लिए भी नियम तय होंगे। विवि ने इसके लिए अलग-अलग बिंदुओं पर आठ समितियां बनाते हुए नियम तय करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जल्द ही ये समितियां अपनी रिपोर्ट देंगी। तय नियम इसी सत्र से लागू होंगे। बुधवार को कुलाधिपति ने विश्वविद्यालयों के हॉस्टल एवं कैंपस में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई थी।

हॉस्टल और विभाग की उपस्थिति जुड़ेंगी विवि नए सत्र से हॉस्टल में रहने वाले व...