मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गन्नीपुर में सोमवार को कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। इसमें 60 प्रतिभागी शामिल हुए। प्लेसमेंट के दौरान प्रतिभागियों के बीच ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कुल 35 छात्राएं चयनित हुईं। संस्थान के प्राचार्य प्रमेश परासर एवं उप प्राचार्य प्रभाकर कुमार ने चयनित छात्राओं को बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि आगे भी इसी तरह प्लेसमेंट शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के अनुदेशक सह प्लेसमेंट प्रभारी नवीन कुमार, प्रशिक्षण प्रभारी अनामिका भारती, अनुदेशक सुषमा कुमारी, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, खुशबू सिन्हा, विजय कुमार मिश्रा, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी शर्मा, दिनकर श्रीवास्तव एवं सुबोध कुमार की सराहनीय भूमिका रही। i
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.