मेरठ, मार्च 10 -- भुखमरी एवं आर्थिक तंगी से गुजर रहे डीजे कॉलेज बड़ौत के वरिष्ठ शिक्षक डॉ.गोविंद बाबू के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। परिवार द्वारा राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगने के बीच मूटा पदाधिकारी कुलपति ऑफिस पर धरने पर बैठ गए। मूटा ने कहा कि कॉलेज एकतरफा कार्रवाई कर शिक्षक सहित पूरे परिवार को मरने पर मजबूर कर रहा है और विवि चुप है। पदाधिकारियों के अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के बाद विवि ने मामले में कार्रवाई के लिए रजिस्ट्रार डॉ.अनिल यादव, प्रॉक्टर डॉ. प्रदीप चौधरी को कॉलेज भेजा। मूटा अध्यक्ष डॉ.सचिन शर्मा, डॉ.कौशल राज एवं डॉ.सतीश प्रकाश का प्रतिनिधिमंडल भी कॉलेज पहुंचा। वहीं, अध्यक्ष डॉ.विजय राठी, महामंत्री डॉ.राहुल उज्जवल सहित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने कैंपस में अपना धरना जारी रखा। डॉ.राठी के अनुसार गोविंद बाबू को कॉलेज ...