मेरठ, जनवरी 23 -- ठीक दस महीने बाद गुरुवार को चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में बाज और मधुमक्खियों की लड़ाई में छात्र फिर से निशाने पर आ गए। सेंट्रल लाइब्रेरी कैंपस स्थित पार्किंग में गुलमोहर के पेड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते में बाज ने चोंच मार दी। इससे आहत मधुमक्खियों ने छात्रों पर हमला बोल दिया। पांच छात्र-छात्राओं को मधुमक्खियों ने काटते हुए घायल कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर और मंदिर के पास मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। घायल छात्रों को कैंपस स्थित चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया गया। गुरुवार को एकघंटे के अंतराल में मधुमक्खियों ने दो बार छात्रों पर हमले किए। कैंपस की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई। परिजन छात्रा को अपने साथ ले गए। हमले के बाद ऑडिटोरियम से लाइब्रेरी को जोड़ने वाली सड़क को कुछ समय के लिए बंद कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.