मेरठ, जनवरी 3 -- चौ.चरण सिंह विवि में शुक्रवार को छात्रों ने संयुक्त रूप से 2026 में कैंपस में आंदोलन का बिंदुवार एजेंडा जारी कर अभियान तेज करने की घोषणा कर दी। सात जनवरी से कैंपस में पोस्टर बांटने और फिर सभी अधिकारियों के आवासों पर धरने से इसकी शुरुआत होगी। छात्रों ने सभी अधिकारियों से संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने के साथ ही सरकार से जांच कराने की मांग की है। छात्रों ने कहा कि 2026 का उनका एजेंडा आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का है। कैंपस स्थित चौ.चरण सिंह पार्क में एडवोकेट आदेश प्रधान, अनुज भड़ाना, शशिकांत गौतम, राहुल वर्मा एवं आकाश भड़ाना ने वीडियो जारी करते हुए कैंपस के लिए 2026 का एजेंडा जारी किया। छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव उनके एजेंडे में सबसे ऊपर रहेगा और जब तक चुनाव नहीं होते, लड़ाई जारी रहेगी। छात्रों ने कथित भ्रष्टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.