कैंपस में दो जून से दीक्षोत्सव, नृत्य-प्रदर्शनी भी
मेरठ, मई 30 -- जुलाई के तीसरे हफ्ते में प्रस्तावित चौ.चरण सिंह विवि के दीक्षांत समारोह से ठीक पहले कैंपस में दीक्षोत्सव होगा। इस साल दीक्षोत्सव का आगाज दो जून से होगा और दस जून तक इसमें विभिन्न गतिविधियां होंगी। दीक्षोत्सव में उत्तर प्रदेश की संस्कृति पर केंद्रित क्विज और भारतीय लोकनृत्य सहित अलग-अलग थीमों पर प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। विवि ने कॉलेजों से भी विद्यार्थियों को दीक्षोत्सव में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को विवि ने दीक्षोत्सव की घोषणा कर दी। विवि के अनुसार दीक्षोत्सव में दो जून को निबंध, तीन जून को भाषण प्रतियोगिता, चार जून को देशभक्ति गीत-कविता और पांच जून को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय विश्व पर्यावरण महोत्सव के उपलक्ष्य में पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता हुई पांच जून को ही नारी शक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.