मेरठ, अप्रैल 30 -- सीसीएसयू कैंपस स्थित अटल सभागार में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद एवं ललित कला संस्थान द्वारा गुजरात दिवस की पूर्व संध्या सांस्कृतिक रंगों से भर उठी। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, प्रो. नीलू जैन गुप्ता, प्रो. केके शर्मा, प्रो. वैशाली पाटिल, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्रो. अलका तिवारी और अनुभूति चौहान ने दीप प्रज्जवलन किया। फिर मंच संभाला छात्र-छात्राओं ने। राधा-कृष्ण के रूप में गरबा की प्रस्तुति ने दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर दिया। गुजराती परिधानों के साथ फैशन शो की कैटवॉक ने संस्कृति को पेश किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, आभूषण, पारंपरिक साज-सज्जा के रंगों से सभागार रंग गया। आखिर में डांडिया रास हुआ। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। यह भी पढ़ें- शिक्षक और विद्यार्थियों ने निकाली प...