कैंपस में इस साल से बीएससी कृषि, एमए संगीत भी
मेरठ, मई 6 -- चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में नए सत्र में छात्र-छात्राओं के लिए यूजी-पीजी में कृषि से लेकर संगीत तक नए कोर्स की शुरुआत होने जा रही है। छात्र बीए, बीकॉम, बीएससी में पंजीकरण के साथ इन नए पाठ्यक्रमों में भी कॅरियर के विकल्प तलाश सकते हैं। विवि में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। कैंपस में आगामी सत्र में एमए संगीत पाठ्यक्रम की शुरुआत हो रही है। सरछोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक रोबोटिक्स एंड एआई पाठ्यक्रम आरंभ होने जा रहा है। सीसीएसयू के अनुसार कैंपस में बीसीए, बैचलर इन होटल मैनेजमेंट, बीएससी फोरेंसिक साइंस, बीएससी एजी ऑनर्स, बीटेक डिजिटल एग्रीकल्चर, बीटेक रोबोटिक्स एंड एआई, पीजी इन म्यूजिक, बीवॉक एयरलाइन टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट एवं बीवॉक मेडिकल लैब एंड मॉलिक्यूलर डाग्नोस्टिक टेक्नोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.