मेरठ, अप्रैल 24 -- चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में अंग्रेजी और जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए लिखित परीक्षा कल दो पालियों में होगी। 10 से 11 और दो से तीन बजे तक प्रस्तावित परीक्षा के प्रवेश पत्र ऑनलाइन हो गए हैं। विवि अभ्यर्थियों को सीधे संपर्क करके भी परीक्षा की सूचना दे रहा है। विवि की यह परीक्षा कैंपस के डिजिटल इनोवेशन सेंटर पर होगी। केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र के ऊपरी मंजिल पर बना यह केंद्र ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए तैयार किया गया है। अभी तक विवि इसके लिए अन्य विवि की कंप्यूटर लैब पर निर्भर था। भविष्य में विवि एनटीए सहित अन्य ऑनलाइन परीक्षाएं भी इस केंद्र पर कराने में सक्षम रहेगा। डीएसडब्ल्यू प्रो.भूपेंद्र सिंह के अनुसार अंग्रेजी विषय की परीक्षा 10-11 जबकि जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग का पेपर दो से तीन बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.