मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रसिद्ध कंपनी ने त्रिस्तरीय साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद छह छात्रों का चयन किया। चयनित छात्रों में वंश भार्गव, नितिन कुमार, आकाश कुमार, मो. सुहेल, मो. साहिल और आकर्ष शामिल हैं, जिन्हें 1.80 से 3.60 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज मिला है। चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ और निदेशक डा. गिरेंद्र कुमार गौतम ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए इसे कॉलेज की आधुनिक शिक्षण प्रणाली और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण का परिणाम बताया। प्लेसमेंट हेड आशीष चौहान व शीखा राठी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...