आदित्यपुर, मई 18 -- कैंपस प्लेसमेंट में कीर्तिमान स्थापित कर रहे आईटीडीआर के बच्चे : जीएम -बड़ी कंपनियों में शत-प्रतिशत कैंपस सिलेक्शन -डो डेनिस टूल रूम ने बनाया कीर्तिमान गम्हरिया,संवाददाता। इंडो-डेनिस टूल रूम के महाप्रबंधक रविन्द्र कुमार ने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्लेसमेंट में संस्थान ने कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां के बच्चों का देश की बड़ी बड़ी कंपनियों में शत-प्रतिशत कैंपस सिलेक्शन हो रहा है। इससे देश में इस संस्थान की साख बढ़ी है। सोमवार को आईटीडीआर परिसर सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि इंडो डेनिस टूल रूम ने कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत योजना की दिशा में कीर्तिमान हासिल किया है।

प्लेसमेंट की जानकारी यहां वर्ष 2026-27 के पास आउट कुल 289 डिप्लोमा धारी छात्र-छात्राओं में से अब तक 249 का प्लेसमेंट हो चुका है...