अररिया, मई 28 -- अररिया, वरीय संवाददाता युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया (रानीगंज )में मुफ्त कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें लगभग सौ अभ्यर्थी शामिल हुए। साक्षात्कार द्वारा चयन प्रक्रिया के बाद कुल 42 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र यानी आफर लेटर प्रदान किया गया। नियुक्ति प्राप्त अभ्यर्थियों में 36 अभ्यर्थी अररिया जिले के आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से संबंधित हैं, जबकि छह अभ्यर्थी इस जिले के 12वीं उत्तीर्ण हैं। चयनित सभी अभ्यर्थियों को क्लासिक व्हिल्स लिमिटेड महाराष्ट्र में नियुक्ति के लिए ऑफर लेटर प्रदान किया गया। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे पांच सितंबर 2026 तक क्लासिक व्हिल्स लिमिटेड महाराष्ट्र में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- कैंप...