देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। दुर्गा सोरेन यूनिवर्सिटी के आईटीआई विभाग में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी द्वारा आईटीआई के बच्चों का लिखित एवं इंटरव्यू प्रक्रिया द्वारा चयन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बहुत सारे प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मौके पर चयनित बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला, उनके अभिभावक भी उत्साहित दिखे। इस प्लेसमेंट में कुल 42 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ। इसमें मुख्य रूप से दुर्गा सोरेन यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति (चांसलर) संत कुमार गुप्ता, उप कुलसचिव डॉ. कुंदन कुमार मिश्रा एवं आईटीआई विभाग के प्रिंसिपल कृष्ण कांत पाठक, अनुदेशक मंजीत कुमार पंडित, बाबूकांत झा एवं गौरव आनंद ने अपने अथक परिश्रम से छात्रों को शिक्षित किया, जिनकी भ...