शाहजहांपुर, जून 9 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव-2026 का आयोजन किया गया। इसमें सृजनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने फैसिलिटेटर और केमिस्ट पदों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया। बीएससी (पीसीएम) अंतिम वर्ष और उत्तीर्ण करीब 105 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 29 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनी के एचआर मैनेजर सचिन कुमार शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को वेतन, मेडिकल इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। आयोजन रसायन विभागाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में स्वामी शुकदेवानंद स्मृति सभागार में हुआ। इस दौरान प्रो अनुराग अग्रवाल, शिशिर शुक्ला, डॉ नीलू कुमार, चंदन गोस्वामी, मंजीत कुमार और सत्यपाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...