कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का समापन हुआ। दो दिवसीय आयोजन में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भागीदारी की। प्रदेश के कई जिलों के राजकीय एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों के 1200 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों का चयन लिखित परीक्षा, तकनीकी एवं एचआर इंटरव्यू के माध्यम से किया गया। टेक्सटाइल कंपनी में टेक्सटाइल केमिस्ट्री शाखा के पांच छात्रों का चयन लगभग तीन लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ। कुल 247 छात्रों का चयन किया गया। प्राचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य आगामी सत्र में 90% से अधिक प्लेसमेंट सुनिश्चित कराना है। वहीं राजकीय आईटीआई पाण्डु नगर में 194 अभ्यर्थियों का फाइनल चयन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.