जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जलालपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में मंगलवार को गुजरात की एक कंपनी की तरफ से आयोजित कैंपस चयन में रसायन विज्ञान विभाग एवं औद्योगिक रसायन विज्ञान विभाग के 100 से छात्रों ने साक्षात्कार दिया। कम्पनी के चयन अधिकारियों ने दो चरणों में साक्षत्कार सम्पन्न कराया। प्रथम चरण में अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एवं द्वितीय चरण में साक्षात्कार हुआ। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, रसायन विभाग प्रभारी प्रो.चित्रसेन गुप्ता, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. श्रीनिवास तिवारी, डॉ. संजय यादव, संजय मिश्र, आइक्यूएसी प्रभारी वाचस्पति त्रिपाठी, रत्नाकर पाठक, कृष्ण कुमार मिश्र, इंद्रेश विश्वकर्मा अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...