बुलंदशहर, मार्च 25 -- जेएस कॉलेज में करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में कैंपस इंटरव्यू इवेंट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेआईटीएम टीम ने डॉ. योगेश कुमार के मार्गदर्शन में इंटरव्यू प्रक्रिया के उपरांत 19 चयनित छात्रों को मौके पर ही ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किए।जिससे छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कॉलेज की सचिव रचना भटनागर एवं प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने कहा कि कॉलेज छात्रों के समग्र विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंपस प्लेसमेंट और करियर उन्मुख कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त...