अल्मोड़ा, मार्च 12 -- द्वाराहाट। पीजी कॉलेज में करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की ओर से उत्तराखंड सरकार व टाटा मोटर्स एंड क्वेस्ट कॉर्प के सहयोग से कैंपस इंटरव्यू हुआ। छात्रों ने बायोडाटा व दस्तावेजों का परीक्षण कर उनकी काउंसिलिंग भी की। कॉलेज के आठ छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया। बताया कि स्नातक पूरा होने के बाद उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। यहां प्राचार्य डॉ. डीसी पंत, सोर्सिंग कंसल्टेंट क्यूसीएल प्रीति बिष्ट, करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. आशा पारछे, डॉ. हेमचंद दुबे, डॉ. रिजवाना तबस्सुम, मनोज नाथ, कुलदीप, जीवन, शाहिद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.