कैंपस : पीके राय कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता
धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद। स्वतंत्रता दिवस सप्ताह-2026 के तहत पीके राय मेमोरियल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई दो ने बुधवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका अथवा भारतीय संविधान: मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य विषय पर छात्रों ने निबंध लिखे। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं व स्वयंसेवकों ने भाग लिया। एनएसएस इकाई दो कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शर्मिला कुमारी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर स्वयंसेवक पीयूष, केशव, मनीषा, काजल, क्षितिज, इरशाद, खुशबू, अंजलि, योगेश व प्रियंका सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.