सीतापुर, फरवरी 16 -- महमूदाबाद, संवाददाता। जिले को पहली बार कैंप और स्काउटिंग, गाइडिंग में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ मंत्री और भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने सीतापुर के जिला मुख्यायुक्त रमेश वाजपेई को जंबूरी का प्रतीक चिन्ह शार्दू एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारत स्काउट और गाइड्स की प्रादेशिक कार्य परिषद की बैठक में नवंबर में लखनऊ में आयोजित हुए भव्य जंबूरी कैंप और स्काउटिंग, गाइडिंग में विशेष सहयोग के लिए सीतापुर को ये सम्मान मिला। ऐसे में पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, विधायक आशा मौर्या, साकेंद्र प्रताप वर्मा, ज्ञान तिवारी, एमएलसी पवन सिंह चौहान, जिला सचिव ऋषि कुमार मिश्र, मंगली प्रसाद, प्रीति मिश्रा, रुपेश अवस्थी, रईस अहमद, ...