कैंडी नगर पंचायत में जर्जर सड़कों से लोग परेशान
चतरा, मई 14 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कैंडी नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कैंडी नगर से धमधमवा स्कूल जाने वाली सड़क, विशेष रूप से धुखन प्रजापति के घर से लेकर धमधमवा स्कूल तक, पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। घुटनों तक पानी भर जाने और कीचड़ फैल जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चलना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। यह भी पढ़ें- हरपुर से मेदनीपुर बड़हिया गांव तक जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर इस रास्ते से रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.