सीवान, जून 25 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी की मौत होने के सात दिन बाद भगवानपुर हाट बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। मंगलवार की शाम अरुण तिवारी, विपुल कुमार तथा अधिवक्ता विभाग सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भरत भूषण तिवारी अमर रहे, शहीद भरत भूषण तिवारी तेरा बलिदान खाली नहीं जाएगा तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों को फांसी देने की मांग की गई। यह कैंडल मार्च भगवानपुर कालेज परिसर से शुरू होकर भगवानपुर नया बाजार, पुरानी बाजार में भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- यह सरासर मर्डर है, फांसी होनी चाहिए; भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले पूर्व डीजीपी अभयानंद इसमें पूर्व जिला पार्षद नागेन्द्र उपाध्याय, दीपू सिंह, पिंटू सिं...