कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, जताया विरोध
सोनभद्र, जून 30 -- सोनभद्र। बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी की पुलिस कार्रवाई में हुई मौत के विरोध में मंगलवार की शाम रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। काफी संख्या में युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने इसमें भाग लेकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। युवाओं ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाला कैंडिल मार्च इस मौके पर अमीश पांडेय, नितीश पाण्डेय, अभिषेक चौबे, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.